उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेताओं के साथ बनी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी की नई फिल्म ‘पायर’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
आज 19 नवंबर 2024 को होगा प्रीमियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर यूरोप के प्रतिष्ठित 28वें टैल्लिन ब्लैक नाइट्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह प्रीमियर आज 19 नवंबर 2024 को होगा। इस साल टैल्लिन में यह फिल्म चुनी गई है। यह फिल्म चुनी गई ये अकेली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म को वर्ल्ड कंपीटिशन श्रेणी में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पायर’ उत्तराखंड के हिमालय की पृष्ठभूमि में रची गई 80 साल के दो बुजुर्गों की प्रेम कहानी है। बुजुर्ग पदम सिंह और हीरा देवी दोनों ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील के रहने वाले हैं।