उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा मई में शुरू होने वाली है। वहीं इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा से पहले एक वायरस ने हड़कंप मचा दिया है।
वायरस का खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां खच्चरों में H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। यह वायरस खच्चरों की नियमित मेडिकल जांच के दौरान सामने आया। जिसमें 300 खच्चरों के सैंपल लिए गए थे। जांच में 12 खच्चर संक्रमित मिले। जिसके बाद खच्चरों को क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिससे संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। इस वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सतर्कता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस मुख्य रूप से घोड़ों, कुत्तों और पक्षियों में पाया जाता है। दुर्लभ मामलों में यह मनुष्यों में भी फैल सकता है।