उत्तराखंड: मौसम में बदलाव जारी, अब UPCL ने की जनता से यह खास अपील, देखें टोल फ्री नंबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

की यह अपील

ऐसे में नदी नाले भी उफान पर है। जिसके दृष्टिगत अब उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) व भी जनता से खास अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPCL की ओर से आम आदमी से बिजली के खंभों और लाइनों से दूर रहने की अपील की गई है, ताकि कोई हादसा न हो। बारिश के बीच यूपीसीएल हाई अलर्ट पर है। सभी जगह पर डिजास्टर रिस्पांस टीम तैनात की गई है। साथ ही कहा है कि विद्युत दुर्घटना या अवरोध की सूचना तुरंत यूपीसीएल को टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी बिजली घर में दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें।