जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से पाला पड़ने की भी संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।