उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ से लेकर मैदानों तक अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जना के साथ हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि, वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। सोमवार और मंगलवार पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व तीव्र बौछारों के साथ ही कहीं-कहीं अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व अंधड़ के आसार है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।