उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया यह पूर्वानुमान

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। शुष्क मौसम के बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर के अलावा नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के मैदान क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी तरह के परिवर्तन की संभावना नहीं है। सप्ताह के दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज पाला गिरने के साथ धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।