उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट, दी यह सलाह

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 10 सितंबर तक प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी चमकने का अनुमान है। ऐसे में सरकार व प्रशासन से लेकर आपदा परिचालन केंद्र और मौसम विभाग ने लाेगाें काे सावधानी बरतने की सलाह दी है। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।

जानें  अल्मोड़ा जिले का मौसम

आज  अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।