अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और यूएसनगर में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा तीव्र से तीव्र दौर बारिश के हो सकते हैं। अगले चार दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है। आज से कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह तटीय इलाकों और नदियों के पास नहीं जाएं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।