उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन 8 जिलों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग शामिल हैं, जहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की सभावना हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट पर है। वहीं मौसम विभाग ने भी सावधानी बरतने को कहा है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।