उत्तराखंड मौसम अपडेट: दिन में चटख धूप और सुबह-शाम ठंड कर रही परेशान, जानें वैदर रिपोर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते दिन के समय सूरज की तपिश बेहाल कर रही है। अक्टूबर महीना जाते-जाते भी गर्मी से राहत नहीं दे पाया है। रात के समय पारा गिरने से तापमान में कमी आई है। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने के बावजूद रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। लेकिन रात के समय तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सामान्य मौसम में चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ी हुई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।