अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारे में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में पारा और चढ़ सकता है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की वर्षा के आसार बन रहे हैं। गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने से आंशिक बादल छा सकते हैँ और कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।