फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। राज्य में शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह और शाम में ठिठुरन बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और सुबह हल्का कोहरा छाने की आशंका है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।