अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बेहाल कर रही है। आज 20 और 21 को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 22 अप्रैल को प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।