उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जनपदों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।