सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत जिलें शामिल हैं। इसके अलावा यहां कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व भारी बारिश का एक से दो दौर देखने को मिल सकता हैं। वहीं मैदानों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते मंगलवार को सुबह से धूप और फिर बादल छाए रहे। आज धूप के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।