उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें वैदर रिपोर्ट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बौछार का सिलसिला जारी है, हालांकि अब भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल व चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व ऊधमसिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का अनुमान है।

जानें  अल्मोड़ा जिले का मौसम

आज  अल्मोड़ा जिले में बारिश के हल्के आसार नजर आ रहें हैं। आज धूप के साथ हल्की बारिश हो सकती है।