जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। आज प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ और बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।