फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड का मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के अधिकांश इलाकों में कभी चटख धूप खिल रही है, तो कभी बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इस समय पर्वतीय जिलों में बारिश और ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में प्रदेशभर में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ सकती है। आज उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।