उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम में बदलाव के आसार, घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ों में चटख धूप खिल रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में धुंध व कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह-शाम को पारा गिरने से ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।