उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि हरिद्वार, चम्पावत और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क है और पारे में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे दिन में तपिश बढ़ गई है और माघ में ही चैत्र जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है और पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।