उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम में बदलाव, पहाड़ों में पाला, मैदानों में घने कोहरे की चेतावनी जारी

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से आज रविवार को मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिसमें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह वर्षा के आसार नहीं हैं। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। जिसके लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।