मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इस बार गर्मी जल्दी ही अपना असर दिखाने लगी है. मार्च के आखिरी सप्ताह में ही मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अप्रैल के शुरुआती दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां मार्च में हल्की बारिश और ठंडक का अहसास होता था, वहीं अब इस महीने में भी गर्मी सताने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरूवार को जिले के कुछ इलाकों में हल्की गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर जारी रहेगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।