उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव जारी, कहीं धूप तो कहीं छाए हैं बादल, जानें वैदर रिपोर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। आज उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।