फरवरी का महीना है। आज महीने का आखिरी दिन है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर फिर से देखा जा रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश और चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है। देहरादून और अल्मोड़ा में भी हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।