नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड का मौसम आज भी शुष्क बना रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। ठंडी और शुष्क हवा के चलते वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।