उत्तराखंड मौसम अपडेट: सुबह-शाम बढ़ने लगी ठिठुरन, जानें आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम सामान्य है फिलहाल किसी भी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय ठंड का एहसास होने लगा है जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।