उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठिठुरन, बर्फबारी के भी आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। तो वहीं दिन के समय धूप ठंड से राहत दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के कोई आसार नहीं है। उत्तराखंड में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। नवंबर का महीना भी लगभग सूखा ही बीत गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 4 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।