नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड का एहसास कम हो रहा है। दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम की ठिठुरन भरी ठंड लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और सूरज के तेवर तपिश बढ़ा सकते हैं। सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।