उत्तराखंड मौसम अपडेट: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, शीतलहर करेगी परेशान, आज इन जिलों में बारिश के भी आसार

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज 8 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा खाने से सामान्य तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली,टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन के समय मौसम सामान्य रहने से राहत होगी लेकिन सुबह और शाम के समय शीत लहर परेशान कर सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।