उत्तराखंड मौसम अपडेट: सर्द हवाओं और गुलाबी ठंड से मौसम में बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।


उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में सर्द हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में पारे में और गिरावट आने की संभावना है जिससे ठंड बढ़ सकती है। मध्यम हवाएं चलने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम शुष्क होने के बाद भी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।