उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में सर्द हवाओं का आगाज, मैदानों में भी बदला मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। राज्य के अधिकांश इलाकों में अब सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं दिनभर सर्दी का अहसास कराएंगी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की धूप देखने को मिलेगी जिससे कुछ राहत मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलेगा, ठंडी का असर तेज होगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।