दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के जनपद में कोहरा खतरनाक साबित हो रहा है। वही आज भी 6 जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते मैदानी क्षेत्रों में कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। जिसकी वजह से सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश और बराबरी होने के आसार हैं जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।