दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से बढ़ रही ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जनपदों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।