मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन कम हो गयी हैं। दोपहर में चटख धूप के साथ गर्मी का एहसास हो रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
पहाड़ से मैदान तक अगले कुछ दिन मौसम के करवट लेने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है, जबकि आज शुक्रवार से रविवार तक मैदान के इलाकों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम के करवट लेने से गर्मी के बढ़ते प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।