अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार भी हैं। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि बीच में एक-दो दिन हुई बारिश से सूरज की तपिश कम हुई और प्रदेश में ठंड की शुरुआत भी हो गई है। प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में बादल मंडराने की वजह से बारिश के आसार बने हुए हैं। पर्वतीय इलाकों में जहां अच्छी खासी ठंड शुरू हो गई है तो वहीं मैदानी जनपदों में फिलहाल सुबह और शाम की ठंड हो रही है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।