मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। उत्तराखंड में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से दोपहर की तेज धूप तापमान को लगातार बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी और बढ़ने की संभावना है। आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पिछले सप्ताह कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मार्च के महीने में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दिन और अधिक गर्म होंगे।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।