अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई पर्वतीय जिलों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की यह सिलसिला 20 अगस्त तक पूरे राज्य में रहने की संभावना है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हो गई हैं और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।