अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आज 16 अगस्त के लिए किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून बागेश्वर नैनीताल और कुछ अन्य जिलों में अगले 48 घंटों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आज 16 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर व चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में कई जगहों भारी बारिश का खतरा है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।