उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, तापमान में बदलाव, जानें मैदानों में कैसा रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गर्मी के बीच ठंडी हवा और गिरता हुआ तापमान लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड बढ़ सकती है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा और तापमान में मामूली गिरावट भी आ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।