अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये हुए हैं, लेकिन भारी बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। आज भी प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चमोली, ऊधम सिंह नगर एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत व उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। कुछ दिनों से हल्की से बहुत हल्की धूप ही खिली है। आज बारिश के आसार हैं।