उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। दीपावली तक मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में सुबह कुहासा व धुंध छाने और रात को पाला गिरने की आशंका है। पहाड़ों में मौसम बदल सकता है। ठंड में भी इजाफा होगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।