दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इस बार शीतकाल अब तक सूखा रहा है। हालांकि, नवंबर आमतौर पर साल का सबसे सूखा महीना माना जाता है, लेकिन अक्टूबर में भी वर्षा नहीं हुई और अब दिसंबर में भी अगले एक सप्ताह तो वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और लंबे समय से वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के साथ ही हिमाचल के आसपास सक्रिय हुआ, लेकिन उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहा। जिससे वर्षा नहीं हुई, ऐसे में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहा। फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले कुछ दिन में तापमान में गिरावट आ सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।