अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पहाड़ों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। वहीं सुबह-शाम ठिठुरन में तेजी से इजाफा होगा।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।