उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर अपडेट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने से सर्दी फिर लौट सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के टेम्परेचर में सामान्य से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।