उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आपदा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रही है, सड़कें टूट रही हैं, नदियां उफान पर हैं और लोग दहशत में दिन गुजार रहे हैं। आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज भारी बारिश, गरज/बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी 31 अगस्त तक लागू है। जिसमें 28 अगस्त के लिए भी ऐसे ही मौसम के संकेत हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।