उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक गर्मी चरम पर पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 28 और 29 को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और फिर 30 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार जताए गए हैं। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में गर्मी बढ़ने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।