उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का हाल

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी कम होने के साथ सर्दियां शुरू हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है। जिसके बाद अब मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर थम गया है। वहीं आज पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार जताए गये है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।