सितंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब सितंबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।
उत्तराखंड में आज का मौसम-
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज गुरुवार को भारी बारिश देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कुमाऊं जिलों के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग का कहना है कि गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते बुधवार को सुबह से धूप और फिर बादल छाए रहे। आज धूप के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।