उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है क्योंकि मौसम शुष्क है और दिन के समय तपिश भी बरकरार है। हालांकि रातें सर्द हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो-तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और तापमान में भी परिवर्तन के आसार नहीं है। उसके बाद पारे में गिरावट हो सकती है। आज भी प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।