उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों पर व देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।